वैधता नहीं होने के बावजूद नैहाटी स्टेशन पर सैकड़ों हॉकर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाते है। रेलवे प्रशासन ने अवैध दुकानों को 15 दिन अर्थात 26 जून तक हटा लेने की नोटिस दी है। आदेश नहीं मानने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई होगी। इस नोटिस से हॉकर शोकाकुल है। उन्हें अपनी आजीविका छीन जाने का डर है।  हॉकरों का कहना है कि रेलवे प्रशासन उनसे किराया लेकर दुकान चलाने की अनुमति दे।