भाटपाड़ा समेत बैरकपुर का त्रास कुख्यात बदमाश शाहजहां अली उर्फ सिराज अहमद उर्फ पीके आखिरकार अरेस्ट हुआ। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी वसूलने जैसी कई गंभीर आरोप है। दबाव के चलते पिछले कुछ दिनों से फरार था। खुफिया जानकारी के आधार पर भाटपाड़ा थाना की पुलिस ने उसे दुर्गापुर से अरेस्ट की। सोमवार शाहजहां अली को बैरकपुर अदालत में पेश किया गया।