तारातला गोदाम ढ़हने से हुई हादसे में भाटपाड़ा नगर पालिका के 15 नंबर वार्ड पूर्वाषा अंचल के निवासी कृष्णा चौधरी की मौत हो गई। पहले वह जूट मिल में नौकरी करते थे। मंगलवार को तारातला में काम पर गए। बुधवार को उनके मौत की खबर आई। कृष्णा चौधरी के उपार्जन पर ही उनका पूरा परिवार टिका हुआ था। परिवार में पांच सदस्य है। जिसमें उनकी मां, पत्नी, दो बेटे एवं एक बेटी है। बेटी दसवीं पास है। जबकि बेटा आठवी में है। कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या आ खड़ी हुई है। ऐसे में मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से सहायता की अपील की है।










