तृणमूल सरकार के कार्यकाल के दौरान दिसंबर 2025 में जगदल की एलाइंस जूट मिल बंद हुई थी। भाजपा के सत्ता में आते ही मिल खोलने का मार्ग प्रशस्त हुई। बुधवार को मिल प्रबंधन ने सस्पेंशन ऑफ वर्क का आदेश वापस लेने की नोटिस लगा दी है। मशिनों के मेंटनेंस के बाद जल्द ही उत्पादन शुरु होगी। यहां दो हजार  मजदूर काम करते है।  आरोप है के जगदल के पूर्व तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम के कारस्तानियों के वजह से मिल बंद हुई थी। श्रम मंत्री अर्जुन सिंह के प्रयास से मिल चालू हुई। उस प्रयास लिए मजदूर से लेकर मिल के नेता तक उन्हें धन्यवाद ज्ञापन किए है।