सद और पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की मांग।2021 के पोस्टपोल वायलेंस में बैरकपुर संसदीय अंचल में कई हिंसक झड़प हुई। राज्य के मंत्री अर्जुन सिंह का आरोप है कि तृणमूल सांसद पार्थ भौमिक और पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के अगवाई में हिंसा हुई थी। पोस्टपोल वायलेंस में शामिल तृणमूल के लोगों की गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार को बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर अमित कुमार सिंह के साथ बैठक हुई। इस बैठक में अर्जुन सिंह के अलावा जगदल के भाजपा विधायक राजेश कुमार, भाटपाड़ा के पवन सिंह, बैरकपुर के कौस्तभ बागची और बीजपुर के सुदीप्तो दास ने भाग लिए।