बैरकपुर नगर पालिका के 18 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद नौशाद आलम को टीटागढ़ थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बैरकपुर के पूर्व तृणमूल विधायक और फिल्म डायरेक्टर अभिनेता राज चक्रवर्ती के करीबी नौशाद आलम को हावड़ा से गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए पुलिस उन्हें बैरकपुर के डॉक्टर बीएन बोस अस्पताल ले गई। वहां पार्षद को देखकर भीड़ ने चोर चोर का नारा लगाई।










