पेट्रोल डीजल की कीमत केवल बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में बढ़ी है। देश में कहीं भी पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है। फिर भी मौजूदा परस्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की जरूरत है। कोलकाता पहुंचे केंद्र सरकार के सोशल जस्टिस एंड एंपावरमेंट मंत्रालय के मंत्री वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल के बचत के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिकल व्हीकलस् एवं यातायात के दूसरे विकल्पों के उपयोग का आवाहन देशवासियों से किया है।










