भाटपाड़ा नगर पालिका के 35 नंबर वार्ड, उत्तर मंडलपाड़ा में शनिवार तड़के बमबाजी हुई। इस मामला में भाटपाड़ा थाना की पुलिस ने तीन युवकों को अरेस्ट किया है। उनका नाम गणेश यादव, कुंदन साव और  अवधेश साव है। बमबाजी के 24 घंटा में ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट करने में सफल रही। रविवार तीनों को बैरकपुर अदालत में हाजिर किया गया। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 288 विस्फोटक सामाग्री से खतरा पहुंचाने  और 326 जी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है। हांलाकि युवकों का दावा है कि वे बमबाजी नहीं किए है। उन्हें फंसाया गया है।