नैहाटी के बंकिमांजलि स्टेडियम के गोदाम से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री मिली है। आपदा पीड़ितों को दी जाने वाली त्रिपाल, कपड़ा, धोती, लूंगी के अलावा मेडिकल यंत्र भी मिली है। राहत सामग्री तृणमूल के कार्यकाल के दौरान भंडारण की गई है। उस दौरान स्टेडियम पर स्थानीय तृणमूल विधायक सनत दे का नियंत्रण था। वहां के कर्मचारी ने बताया कि पूर्व विधायक सनत दे के निर्देश पर गोदाम में सामग्रियों को रखता था।










