बीजपुर से बैरकपुर तक, सभी विधानसभा सीटों पर पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी लड़ाई लड़ी। सभी 6 सीटों पर भाजपा विजई हुई। खुद अर्जुन सिंह नोवापाड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। अब बैरकपुर की जनता उन्हें किसी बड़े पद पर देखना चाहती है। इस सवाल के जवाब में अर्जुन सिंह ने कहा कि जो भी दाईत्व पार्टी ने मुझे दी थी। उसे पूरा किया हूं। आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा।