2026 का विधानसभा निर्वाचन केवल वोट ही नहीं बल्कि धर्म युद्ध था। यह लड़ाई संस्कृति, बंगाल के गौरव एवं अस्तित्व की लड़ाई थी। जिसमें हिंदू समाज एक होकर अपने साहस का परिचय दिया है। नतीजा अधर्म की पराजय हुई। सनातन के इस विजय को ध्यान में रखकर भाटपाड़ा सीट से विजयी हुए भाजपा विधायक पवन सिंह ने विजय शंखनाद नारा के साथ भव्य विजय शोभा यात्रा निकाला। जिसमें भाजपा नेता प्रियांगु पांडे के साथ जगदल और भाटपाड़ा की महिलाएं एवं आम जनता ने भाग लिया। पवन सिंह भाटपाड़ा सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। शोभा यात्रा के माध्यम से वह भाटपाड़ा की जनता को धन्यवाद ज्ञापन किए। चार नंबर मोड़ से आरंभ हुई शोभायात्रा में ढोल झाल के साथ सनातनी नारे लगा










