हालीशहर के ईटखोला घाट पर सोमवार दोपहर गंगा में नहाते समय एक छात्र डूब गया। अपने चार साथियों के साथ गंगा नहाने गया था। बीजपुर थाना अंतर्गत 19 नंबर वार्ड डांगापाड़ा रेल प्लॉट निवासी छात्रा का नाम अर्पण भट्टाचार्य है। उसके पिता जीआरपी कर्मी है। कांचरापाड़ा हाई स्कूल के नवीं कक्षा का छात्र अर्पण के डूबने की खबर पाकर हालीशहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के माध्यम से खबर पाकर आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी घाट पर पहुंचकर शव तलाशने का काम शुरु किए है। अंधेरा ढल जाने के वजह से इसदिन तलाशी का काम रोकना पड़ा।










