नोवापाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह ने सोमवार को गारुलिया नगर पालिका के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक किए। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का कई आरोप हैं। विधायक ने एक सप्ताह में नगर पालिका चेयरमैन रोमन दास से पूरी रिपोर्ट मांगी। भ्रष्टाचार के आरोपों को गिनवाते हुए विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार के प्रति भाजपा की जीरो टॉलरेंस नीति है।










