कल्याणी एम्स में नई लेजर यूनिट का उद्घाटन राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को किया। उनके साथ एम्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरविंद सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ डाक्टर थे। भारत के सभी सरकारी अस्पतालों में अपने तरह की यह पहली सुविधा है। यहां लेजर तकनिक से एसिड अटैक पीड़िताओं के सौंदर्य निखारने, त्वचा पुनर्जीवन, कटे जले का निशान हटाने, झुर्रियों को दूर करने, एंटी-एजिंग, टैटू हटाने, केश झड़ने जैसी कठीन बीमारियों की इलाज होगी। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरविंद सिन्हा ने बताया कि त्वचा के दाग धब्बों का प्रबंध समेत लेजर से कई प्रकार का इलाज होगा।










