बरानगर की तृणमूल की श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के नेता शंकर राउत समेत 6 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ के आरोप में सभी अरेस्ट हुए है। अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम अर्पण कुमार दत्त, देवाशीष दास उर्फ बंटी, सुबल दे, सुब्रत सरकार उर्फ़ साहेब, देव ज्योति बनिक उर्फ बनी है। थाना से कोर्ट ले जाते समय पीड़ित महिलाएं उन्हें देखकर आक्रोश से फट पड़ी।