रेलवे की जमीन पर बनी अवैध निर्माण के खिलाफ रेल प्रशासन एक्शन मोड में है। हावड़ा, सियालदह के बाद जगदल स्टेशन पर बनी अवैध दुकानों को तोड़ने सोमवार को रेलवे अधिकारी आरपीएफ के साथ पहुंचे। स्टेशन पर दो-तीन दुकान लंबे अर्सा से बंद है। रेल कर्मचारियों ने जैसे उन दुकानों को तोड़ने का काम शुरू किया। तभी हॉकरों के झुंड के साथ सीपीआईएम नेत्री गार्गी चटर्जी पहुंची और कार्रवाई का विरोध की। वह बोली कि अवैध शराब, जुआ के अड्डों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करें। किंतु जो दुकान चालू है। उसे नहीं तोड़ने देगी।