भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कोलकाता के राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया। संस्थान में भर्ती दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उनकी हाल-चाल जाने और उन्हें उपहार दिए। केंद्र सरकार की यह संस्थान दिव्यांगजनों के इलाज और कृत्रिम अंग बनाने का काम करती है। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संस्थान में अब 3D स्कैन मैपिंग मशीन लग गई है। जिससे पहले की अपेक्षा कृत्रिम अंग बनाने में काफी सहूलियत है।