बैरकपुर जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के विजय विधायकों को सम्मानित किया। हालीशहर लोकनाथ बैंक्विट में आयोजित मिलन उत्सव कार्यक्रम में नोवापाड़ा के विधायक अर्जुन सिंह, भाटपाड़ा के पवन सिंह, जगदल के राजेश कुमार, नैहाटी के सौमित्र चट्टोपाध्याय एवं बीजपुर के सुदीप्तो दास पहुंचे। उनके अलावा कई थानों के आईसी एवं विशिष्ट पत्रकारों को सम्मानित किया गया। टीवी जर्नलिस्ट अनंत चट्टोपाध्याय की अध्यक्षता में बैरकपुर मीडिया की मिलन उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुई।