वासुदेवपुर थाना अंतर्गत कल्याणी एक्सप्रेस वे के किनारे निर्माणाधीन होटल पर फायरिंग करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ गंभीर रूप से धमकाने जैसी गैर जमानती धारा के अलावा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुई है। बैरकपुर कमिश्नरेट के डीसीपी आशिम खान ने बताया कि 10 दिन की पुलिस रिमांड के आवेदन के साथ 6वों को सोमवार को पुलिस ने बैरकपुर कोर्ट में पेश किया है।










