मनिउर रहमान मुस्लिम होने के बावजूद मानिक राय के नाम से मैट्रिमोनी साइट पर प्रोफाइल खोल रखा था। शादी की इच्छुक लड़कियों को मीठी-मीठी बातों से फंसता था। उन्हें बताता था कि 25 लाख रुपया वेतन पर गाड़ी कंपनी में नौकरी करता है। उंची वेतन और शान-ओ- शोकत की जाल में लड़कियां फंस जाती। फिर उनको कई बहानों से ठगता था। आरोप है कि पूर्व वर्धमान जिला के रसूलपुर निवासी एक युवती को फंसाकर उससे मोटी रकम एवं गहने हड़पा है। नैहाटी निवासी एक युवती को एक ही तरह से फंसाया था। किंतु युवती को उसकी चालाकी समझ में आ गई। छेका में सोने की चेन देने के बहाने उसे नैहाटी बुलाई। उससे पहले नैहाटी थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रखी थी। युवक के नैहाटी पहुंचते पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली। वह कोलकाता के प्रिंसेस स्ट्रीट रोड बहुबाजार अंचल का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनिउर रहमान उर्फ मानिक राय अब तक 15 लड़कियों को ठगा है।