रेल परिसर से हॉकरों को उच्छेद के प्रतिवाद में टीटागढ़ स्टेशन पर कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। उनकी मांग है कि पुनर्वासन के बिना हॉकरों का उच्छेद स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस के तरफ से स्टेशन मैनेजर के माध्यम से पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर को ज्ञापन सौंपी गई। विक्षोभ आंदोलन का नेतृत्व दे रहे कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने बताया कि हॉकरी कर रोजी-रोटी कमाने वालों के लिए रेलवे विकल्प व्यवस्था करें।