बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना बुधवार से चालू हुई। मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने योजना को हरी झंडी दिखाई। उसके बाद विभिन्न नगर पालिकाओं के द्वारा लाभार्थियों को सर्टिफिकेट आफ सैंक्शन दी गई। 28 लाख 25 हजार  महिलाओं के अकाउंट में योजना की तीन हजार रुपया जमा हुई है। कांचरापाड़ा, हालीशहार, नैहाटी, भाटपाड़ा समेत तमाम नगर पालिकाओं से सर्टिफिकेट दी गई। लाभार्थी महिलाओं ने सर्टिफिकेट पाकर खुशी जाहिर किया है।