प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत को लागू करने वाला देश का 36 वां राज्य बना पश्चिम बंगाल। इससे पहले 35 राज्य के निवासी योजना का लाभ उठा रहे थे। सोमवार को दिल्ली में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उपस्थिति में एक MoU हस्ताक्षरित हुई। अब बंगाल की जनता भी आयुष्मान भारत का लाभ उठा सकेगी।










