नैहाटी तृणमूल युव कांग्रेस के नेता अभिजीत बनर्जी चार दिन की पुलिस कस्टडी में है। शनिवार को कोर्ट ले जाते समय उन्हें जनरोष का सामना करना पड़ा था। उग्र लोगों ने उन पर अंडा फेंका और पीटने की कोशिश किए। रविवार को मेडिकल जांच के लिए पुलिस ने उन्हें नैहाटी स्टेट जनरल अस्पताल लाई। जांच के बाद मास्क पहनकर वह अस्पताल से निकले।










