हालीशहर में तृणमूल नेताओं पर फूटा जनता का गुस्सा कईयों की पिटाई।
हालीशहार नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शुभंकर घोष के भाई पापन घोष समेत कई तृणमूल नेताओं पर जनता का गुस्सा फूटा। सोमवार को पापन घोष अपने कुछ करीबियों के साथ हालीशहर नगरपालिका भवन गए थे। उन्हें देखते ही गुस्साई भीड़ टूट पड़ी। घूंसा थप्पड़ बरसने लगी। भीड़ ने अंडा फेकी और चोर चोर का नारा लगाई। साथ गए करीबियों को भी भीड़ ने पीटा। हालीशहर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष ज्योतिर्मय गांगुली ने बताया कि तृणमूल के कार्यकाल के दौरान उन नेताओं ने जनता पर अत्याचार किया है। नतीजा आज जनता के गुस्सा फूटा।










