कल्याणी नगर पालिका के सीआईसी का सिर हमलावरों ने बंदूक से फोड़ा।
कल्याणी नगर पालिका के 10 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद और सीआईसी अरूप मुखर्जी उर्फ टिंकू मुखर्जी का सिर अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से फोड़ दिया। सोमवार की रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच वार्ड ऑफिस में उन पर हमला हुई। उनका आरोप है कि हमलावर की संख्या 8 से 9 थी। जिन्होंने उन्हें वार्ड ऑफिस से बाहर खींच ले जाने की कोशिश किए। खिंचातानी के दौरान बंदूक से सिर पर चोट मारी गई। कल्याणी जेएनएम अस्पताल में उनकी प्राथमिक उपचार हुई। फिर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराए। वार्ड ऑफिस में लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कल्याणी थाना की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया है।