जगदल विधानसभा अंचल अंतर्गत मामूदपुर ग्राम पंचायत की प्रधान प्रियंका मालाकार है। जबकि उसका पति तथा तृणमूल नेता सुरंजन मालाकार पंचायत के प्रशासनिक फैसले लेता था। ऐसा ही आरोप लोगों ने लगाया है। भ्रष्टाचार के आरोप में शिवदासपुर थाना की पुलिस ने सुरंजन को अरेस्ट किया है। उसके करतूतों का सबूत बटोरने गुरुवार को पुलिस ने उसको उसके घर ले गई। उसे देखकर गुस्साए स्थानीय लोग ने उसके करतूत का कच्चा चिट्ठा खोलने लगे।










