तारातला हादसे में जगदल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर कदमतला निवासी स्वप्न मंडल के मौत की खबर आई है। उससे पहले श्यामनगर निवासी पप्पू रजक के मौत की सूचना उसके घरवालों को मिली। शुक्रवार को जगदल के विधायक राजेश कुमार मृत मजदूरों के घर पहुंचकर आश्रितों को ढांढस बंधाए। वह बोले कि जिन्होंने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहना कर्तव्य है। साथ ही बोले कि जगदल विधानसभा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ पत्र लिखेंगे।