इच्छापुर नवाबगंज गंगाघाट पर सोमवार चार दोस्तों के बीच आपस में विवाद हुई। उनमें तीन युवक और एक युवती थी। आरोप है कि सभी नशे में थे। दो युवको ने अपने दोस्त अभिषेक मंडल और युवती एंद्रीला कर्मकार को गंगा में धकेल दिए। शिकायत मिलने पर नोवापाड़ा थाना की पुलिस ने कार्रवाई शुरु किया है। पूछताछ के लिए हिंद मोटर निवासी आशुतोष सिंह और भाटपाड़ा निवासी कुशल साव को पुलिस ने डीटेन किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप शव को तलाशने में लगा है। अभिषेक की मां का आरोप है कि उनके बेटा के हत्या के पिछे जान पहचान के युवक नोनाई का हाथ है।