भाटपाड़ा नगर पालिका के पूर्व प्रशासक और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद गोपाल राउत के घर पर बुधवार बुलडोजर कार्रवाई हुई। आरोप है कि कांकीनाड़ा जूट मिल की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनवाए है। मिल प्रबंधन ने उनके खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराई। पांच  साल तक मामला चला। फिर कानूनी लड़ाई में मिल प्रबंधन को जीत हासिल हुई। अदालत के निर्देश पर भाटपाड़ा नगर पालिका ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को तोड़ा।