बीरभूम जिला के पूर्व तृणमूल अध्यक्ष अनुव्रत मंडल के करीबी मोहम्मद नजबुद्दीन उर्फ टुलू मंडल के साल एवं मैनेजर मौनार मंडल उर्फ मिराज मंडल के घर से 28.5 करोड़ रुपया और 15 किलो सोना बरामद हुई है। बरामद नोटों की गड्डियों को ट्रंक में भरकर पुलिस ले गई। मिराज मंडल पहले सरकारी बस का ड्राइवर था।  फिर अपने जीजा टुलू मंडल के पत्थर खनन और क्रेशर के कारोबार को मैनेजर के तौर पर संभालने लगा। पुलिस ने मिराज मंडल को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट उसे आठ दिनों के पुलिस कस्टडी में भेजी है। हालांकि टुलू मंडल फरार है।