हालीशहर शहर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और हालीशहर नगर पालिका के दो नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद प्रबीर सरकार के आवास को शुक्रवार बैंक ने सीज़ कर लिया। प्रॉपर्टी लोन नहीं चुका पाने के वजह से बैंक की यह कार्रवाई रही। आरोप है कि सत्ता में रहने के कारण इतने दिनों तक बैंक कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। मौके पर हालीशहर थाना की पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। फोरक्लोज़र कार्रवाई के पहले उनके घर के सारे असबाब को बाहर निकाला गया। प्रबीर सरकार और उनके परिवार के सदस्य भूमिगत है। पड़ोसन महिला ने बताया कि 15 दिन पहले बैंक वालों ने प्रबीर सरकार के घर के सामने नोटिस चिपकाए थे।










