बुजुर्ग माता पिता विजय कुमार डालमिया और अंजू डालमिया का अपने एकलौते बेटा से आर्त आवेदन है कि जब तक जीवित हूं। फ्लैट में रहने दो। दरअरल, बुजुर्ग दंपति ने बेटे के साथ साझेदारी में फ्लैट खरीदे थे। नागेर बाजार थाना अंतर्गत मोतीझील के दमदम रोड स्थित उस फ्लैट में बुजुर्ग दंपत्ति विगत 19 साल से है। शादीशुदा उनका बेटा राजेश डालमिया नौकरी के सिलसिला में मुंबई रहता है। आरोप है कि 26 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ मुंबई से लौटा राजेश ताला तोड़कर फ्लैट पर कब्जा कर लिया। फिर धक्का मारकर पिता को फ्लैट से निकाला दिया।  बुजुर्ग दंपत्ति ने नागेर बाजार थाना में बेटा के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराए। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर बैरकपुर कोर्ट में हाजिर किया।