भाटपाड़ा नगर पालिका के 14 नंबर वार्ड, कांकीनाड़ा 15 नंबर गली निवास निवासी रशीद खान के घर के सामने बीती रात गोली चली। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है, जबकि घटना से इलाके में आतंक है। बाइक से आए बदमाशों ने रशीद के दरवाजे पर पहले लात मारे। पड़ोसी ने जब वजह पूछा तो उसे डराने के लिए फायर किए। सीसीटीवी में गोली चलाने की घटना रिकॉर्ड हुई है। रशीद खान उर्फ गुड्डू की पत्नी का आरोप है कि एक व्यक्ति उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। उसी ने गोली चलवाई है।










