15  अगस्त को वंदे मातरम गायन के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मल्लिका अर्जुन खड़गे और राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना पूरे देश में हो रही है। वहीं, वंदे मातरम के रचईता बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज तथा नैहाटी के भाजपा विधायक सुमित्र चटर्जी ने कहा कि मैं खुद को अपमानित महसूस कर रहा हूं। सोनिया गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे को पत्र लिखकर उन्हें वंदे मातरम की गरिमा के बारे में बताया हूं।