तारापीठ एवं कोलकाता के होटल में लगी आग में 18 पर्यटकों की जान गई। उस घटना से नसीहत लेकर गुरुवार वासुदेवपुर थाना की पुलिस और भाटपाड़ा दमकल विभाग ने कल्याणी एक्सप्रेस वे के किनारे की कई होटलों की जांच किए। जांच के दौरान अग्निशमन व्यवस्था में भारी लापरवाही सामने आई। किसी होटल के पास फायर लाइसेंस नहीं है। तो कोई फायर एक्सटिंग्विश चलाना नहीं जानता। होटलों में फायर एलार्म भी नहीं दिखी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल के फायर ऑडिट के समय होटल मालिकों को अग्नीशमन व्यवस्था लगाने के लिए आवश्यक सुझाव दिया गया था। किंतु प्रभावी प्रभावशाली लोगों के असर से मालिकों ने सुझाव की उपेक्षा किए।










