नैहाटी के आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष विष्णु अधिकारी को गुरुवार पुलिस ने फिर नोटिस दी। हांलाकि विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद से वह भूमिगत है। उनकी पत्नी ईशानी सरकार ने नोटिस रिसीव की। आरोप है कि जिस मकान में विष्णु अधिकारी रहते है। उस मकान और जमीन को मालकिन शांता चक्रवर्ती से वर्ष 2021 में जबरदस्ती हस्तानांतरित करवाई गई थी। जबकि ईशानी सरकार का दावा है कि रकम देकर वैध रुप से मकान खरीदा गया है।