हालीशहर नगर पालिका के तीन नंबर वार्ड निवासी पूर्व तृणमूल कर्मी अरिंदम सिकदर के पिता जनक सिकदर के साथ बीती रात मारपीट हुई। मारपीट की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। आरोप है कि तृणमूल के सत्ता में रहने के दौरान अरिंदम ने भाजपाईयों पर अत्याचार किया था। पुराने आक्रोश में अरिंदम की तलाश में उसके घर गए भाजपाई ने मारपीट किया। जबकि बीजपुर भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष अंजन दास ने आरोप से इनकार किया है।