नाटक मंचन देखने गए जगदल के विधायक राजेश कुमार, नैहाटी के विधायक सौमित्र चट्टोपाध्याय और बैरकपुर के तृणमूल सांसद पार्थ भौमिक एक ही फोटो फ्रेम में दिखे। उस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा कर्मियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भाजपा विधायकों को तृणमूल सांसद का परहेज करना चाहिए। क्योंकि तृणमूल ने उन पर अत्याचार किया है। जवाब में जगदल के विधायक राजेश कुमार ने कहा कि जगदल के विकास के लिए सांसद का सहयोग जरुरी है। वह नाटक देखने गए थे। कल्चरल विषय को पॉलिटिकल ना बनाएं।