देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवाना किया। जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबी रूट पर चलने वाली इस ट्रेन की रफ्तार फिलहाल 75 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। 2600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाली प्रदूषण फ्री इस ट्रेन में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के रिएक्शन से बिजली पैदा होगी। जिससे ट्रेन चलेगी।










