बारासात के नीलगंज फाड़ी की पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे जप्त किए थे। फाड़ी के सामने खुले में उसे ऱखा गया था। मंगलवार उन पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इलाका पटाखों की आवाज से गूंज उठा। आवाज से वहां भीड़ जम गई। खबर पाकर दमकल कर्मी वहां पहुंचकर तत्परता के साथ आग बुझाए। फिर हालात सामान्य हुई।










