पानीहाटी के पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष के घर पर बीती रात बमबारी हुई। इन दिनों वह भूमिगत है। जबकि उनका बेटा पुलिस कस्टडी में है। उस परिवार के सदस्यों कहना है कि पहचान छुपाने के लिए चेहरा बांधकर बाइक से आए बदमाशों ने तीन बम फेंका है। हालांकि भाजपा नेता का दावा है कि हाई कोर्ट से रक्षा कवच पाने के लिए निर्मल घोष ने खुद ही बमबारी करवाए है।










