टीटागढ़ थाना की पुलिस ने फायर आर्म्स और नगदी के साथ बिहार निवासी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, टीटागढ़ थाना अंतर्गत बीटी रोड के संत निरंकारी सत्संग भवन के पास सफेद रंग की मारुति सुजुकी डिजायर गाड़ी के साथ 11 अगस्त को दो संदिग्ध दिखे। यह खुफिया खबर मिलते ही टीटागढ़ थाना की RFS टीम वहां गई। दोनों संदिग्धों को कब्जा में तलाशी ली। उनके पास के दो 7 एमएम पिस्टल,17 राउंड गोली, 4 मैगजीन एक लाख 10 हजार रुपया नगद बरामद हुई है। फिर दोनों संदिग्धों गिरफ्तार किए गए। उनमे लालबाबू राय आरा और राजकुमार साह छपरा जिला का निवासी है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्जकर पुलिस ने बैरकपुर अदालत में हाजिर किया।










