राज्य सरकार ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पर टोटो अर्थात ई रिक्शा के यातायात पर पाबंदी लगा दी है। इस फैसला से टोटो चालक नाखुश है। उनका कहना है कि यात्री मुख्य सड़क पर ही मिलते है। गली कूचों में सवारी नहीं मिलती। टोटो लेकर राजमार्गों पर जाने से बचेंगे। लेकिन राजमार्गों के बगल की सर्विस रोड से चलने देने की व्यवस्था सरकार करें। साथ ही ऐसी व्यवस्था हो कि उन्हें पर्याप्त सवारी मिले।










