बांकुड़ा जिला के इंदास थाना अंतर्गत करीसुंडा गांव निवासी कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यकर्ता शेख अब्दुल हाफिज से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने फोन से बात की। दरअसल, 13 अगस्त को शेख अब्दुल हाफिज और उसके पिता शेख मोहम्मद माफिक से कुछ लोगों ने मारपीट किया। शेख मोहम्मद माफिक की मौत वर्धमान मेडिकल कॉलेज में इलाजरत अवस्था में 15 अगस्त को हो गई। इस मामला में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आठों आरोपी 8 दिन की पुलिस कस्टडी में है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में मोहम्मद माफिक को मामूली चोट लगी थी। लेकिन ब्लड प्रेशर के अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण अस्पताल में उनकी मौत हुई है।