शिवदासपुर थाना अंतर्गत दोगाछिया घोषपाड़ा अंचल निवासी गृह शिक्षिका दोलन घोष के घर में बीती रात चोरी हुई। देर रात दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुसे चोरों ने अलमारी के लॉकार को तोड़ा है। फिर उसमें रखी सोने के गहने लेकर चंपत हो गए है। दावा है कि चोरी गई गहनों की कीमत 4 से 5 लाख रुपया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू किया है। दोलन घोष ने बताया कि इलाके की सीसीटीवी में दो चोरों की झलक मिली है।










