उज्जैन के नानखेड़ा में सेंडविच शॉप के उद्घाटन समारोह का मुख्य अतिथि इंसानों जैसा दिखने वाला रोबोट था। दुकान के मालिक ने ओपनिंग को यादगार बनाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में रोबोट को आमंत्रित किया। उसकी एंट्री किसी बड़े वीआईपी की तरह रेड कार्पेट बीछाकर सुरक्षा गार्ड्स के साथ हुई। भगवा दुपट्टा दे और तिलक लगाकर उसका स्वागत हुआ। खाना भी ऑफर किया गया। फिर रोबोट ने बाबा महाकाल के भजन पर शानदार डांस स्टेप्स किया।