केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान भारत और निजी स्वास्थ्य बीमा के आधार पर इलाज की सुविधा कल्याणी एम्स में जल्द ही शुरू की जाएगी। कल्याणी एम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरविंद सिन्हा ने यह जानकारी दी। वहीं, राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने बताया कि राज्य में दूसरा एम्स भी बनेगा।










