निश्चित तारीख को वेतन देने ईएसआई पीएफ की सुविधा मुहैया कराने समेत कई मांगों को लेकर नैहाटी नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने पालिका भवन का गेट अवरुद्ध कर क्षोभ प्रदर्शन किया। उत्तेजना को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस एवं सेंट्रल फोर्स को तैनात करना पड़ा। सफाई कर्मियों का आरोप है कि पहले एक-दो तारिख को वेतन मिलती थी। अब कभी 25 तारीख को कभी 30 तारीख को वेतन भुगतान होती है। लगभग दो माह से वेतन मिलना बंद है। इससे परिवार चलने में दिक्कत है।










