बंगाल उच्च माध्यमिक (एचएस) की परीक्षा में रामकृष्ण मिशन के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। टॉप 10 में स्थान पाने वाले 64 परिक्षार्थियों में से 37 रामकृष्ण मिशन के विभिन्न स्कूलों के हैं। नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के 18 और पुरुलिया रामकृष्ण मिशन के 17 छात्र मेधा तालिका में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब हुए हैं । कुल 6 लाख, 26 हजार 258 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिए थे। जिनमें से 95 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए है। शिक्षा विशेषज्ञ के अनुसार सेमीस्टार प्रणाली चालू होने से उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत और 95 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने वालों की संख्या बढ़ी है। नरेंद्रपुर एवं पुरुलिया के अलावा बरानगर और मालदह रामकृष्ण मिशन के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा। मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर बरानगर निवासी आदृत पाल का नाम है। रामकृष्ण मिशन का छात्र आदृत पाल इस साल की उच्च माध्यमिक की परीक्षा में राज्य में टॉप है। इस साल मेधा तालिका में छात्राओं की संख्या कम है। टॉप ट्रेन में 64 परीक्षार्थियों का नाम है। जिनमे छात्राओं की संख्या मात्र 8 है। आदृत पाल, उसकी मां डॉक्टर फाल्गुनी पाल एवं पिता जीवन कृष्ण पाल को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फोन पर बधाई दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित करने के लिए जल्द ही उसे सचिवालय बुलाएंगे।








